Apple Event 2026 : फोल्डेबल iPhone Duo से लेकर नई एप्पल Watch तक, 'Surprise and Shine' इवेंट में लॉन्च हुए ये प्रोडेक्ट्स

  • Apple Event 2026 : फोल्डेबल iPhone Duo से लेकर नई एप्पल Watch तक, 'Surprise and Shine' इवेंट में लॉन्च हुए ये प्रोडेक्ट्स
You Are HereGadgets
Thursday, September 10, 2026-2:52 AM

गैजेट डेस्क: एप्पल के 'Surprise and Shine' इवेंट में कंपनी ने केवल नए iPhone की ही एंट्री नहीं कराई, बल्कि अपनी आइफोन लाइनअप में एक बड़ा बदलाव किया है। 9 सितंबर को आयोजित इस इवेंट में आइफोन 18 प्रो और आइफोन 18 प्रो मैक्स के साथ कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo भी पेश किया है। इसके साथ ही नई जनरेशन के Apple Watch और AirPods भी लॉन्च किए गए हैं। ऐप्पल के नए CEO जॉन टर्नस (John Ternus) ने इवेंट में इन नई डिवाइसेज को कंपनी के Intelligent Personal Hub के तौर पर पेश किया।

PunjabKesari
एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन: iPhone Duo

एप्पल ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। दो स्क्रीन के साथ आने वाले इस डिवाइस को खोलने पर 7.6 इंच का बड़ा इनर डिस्प्ले मिलता है। इसका डिजाइन पासपोर्ट जैसा रखा गया है, जबकि फोल्ड होने पर इसे आसानी से  इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने इसके फोल्डेबल डिजाइन में डिस्प्ले को फ्लैट रखने और क्रीज को कम दिखाने पर खास फोकस किया है। iPhone Duo में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और यह ऐप्पल के नए चिपसेट के साथ आता है।

PunjabKesari
iPhone 18 Pro और 18 Pro Max: 2nm आर्किटेक्चर वाली A20 Pro चिप

इवेंट की सबसे बड़ी लॉन्चिंग iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max रही। इन दोनों मॉडल में नई A20 Pro चिप दी गई है, जो 2nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। ऐप्पल के मुताबिक यह iPhone की अब तक की सबसे तेज चिप है। इसमें 6-Core CPU, 7-Core GPU और 32-Core Neural Engine दिया गया है। नए Super Cores 20 प्रतिशत तक तेज हैं, GPU परफॉर्मेंस में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और Neural Engine की कंप्यूट पावर 2 गुना हो गई है। कंपनी ने इंटेलिजेंस, परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा में बड़े अपडेट किए हैं। iPhone 18 Pro चार कलर ऑप्शन Deep Black, Silver, Glacier और Burgundy में उपलब्ध कराया गया है।

PunjabKesari
AirPods 5: 50% ज्यादा नॉइज़ रिडक्शन

ऐप्पल ने नए AirPods 5 भी पेश किए हैं। इनमें रीडिजाइन ओपन-ईयर डिजाइन, नया मल्टी-पोर्ट अकॉस्टिक आर्किटेक्चर और नेक्स्ट-जनरेशन एडेप्टिव EQ दिया गया है। एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन के साथ नए AirPods में पिछली पीढ़ी की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा Noise Reduction मिलता है।

PunjabKesari
Apple Watch Series 12 और Ultra 4: एडवांस हेल्थ सेंसिंग

इवेंट में Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी लॉन्च किए गए। इनमें नया Health Sensing System दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, अब बैकग्राउंड हार्ट रेट रीडिंग हर पांच सेकंड में ली जाएगी और हार्ट रेट वैरिएबिलिटी (HRV) की भी बार-बार सैंपलिंग की जाएगी।


Edited by:Pardeep

Latest News