Saturday, June 2, 2018-6:15 PM
जालंधर- अमरीकी मल्टीनेशनल कंपनी एप्पल इस साल 4 जून से 8 जून तक अपनी वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) का अायोजन करने जा रहा है। कंपनी इस इवेंट के दौरान कई नए प्रोडक्ट्स और नई अपडेट को पेश करने वाली है जिसमें MacBook Pro, watchOS 5, MacOS 10.14, iPhone SE 2 और iOS 12 प्रमुख हैं। इनके अलावा TvOS के साथ AirPower जैसे प्रोडक्ट्स भी लांच किए जा सकते हैं। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है। अापको बता दें कि भारतीय समयानुसार यह इंवेट 4 जून को रात 10.30 बजे से शुरू होगा। वहीं यह दूसरे बार है कि यह कार्यक्रम सैन जोस में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले पिछले साल भी WWDC 2017 को यहां आयोजित किया गया था। अाइए जानते हैं WWDC 2018 इवेंट में पेश होने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में...
1. iPhone SE 2
एप्पल ने 2016 में 4 इंच की डिस्पले वाला iPhone SE लांच किया था। ये एप्पल का पहला स्मार्टफोन है जिसे भारत में भी ऐसेंबल किया जाता है। वहीं माना जा रहा है कि कंपनी इस डेवेलपर कॉन्फ्रेंस में कंपनी इसका अगला वेरिएंट iPhone SE 2 पेश कर सकती है।
2. Siri
उम्मीद की जा रही है कि 2018 की डेवेलपर कॉन्फ्रेंस सिरी को पहले से बेहतर किए जाने की उम्मीद है जिसमें इसमें कुछ नए फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।
3. iOS 12
बताया जा रहा है कि कंपनी इस इंवेट में अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 12 पेश कर सकती है और iPhone X के बाद यह iOS का पहला बड़ा अपडेट होगा इसलिए इसमें कुछ खास फीचर्स दिए जा सकते हैं।
4. watchOS 5
रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल वॉच ओएस में इस बार बड़े बदलाव किए जाएंगे और म्यूजिक के लिए स्पॉटिफाई का भी सपोर्ट दिया जाएगा। जिससे यूजर्स को और बेहतर अनुभव मिलेगा।
5. MacOS 10.14
एप्पल WWDC 2018 के दौरान डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर को भी अपडेट करने की घोषणा कर सकती है।