आपके घर को सिनेमाहाल बना देगा BenQ का लेटैस्ट प्रोजैक्टर

  • आपके घर को सिनेमाहाल बना देगा BenQ का लेटैस्ट प्रोजैक्टर
You Are HereGadgets
Monday, July 10, 2017-6:09 PM

जालंधर : अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने घर को थिएटर बनाना चाहते हैं तो बेनक्यू (BenQ) का यह लेटैस्ट गैजेट खास आपके लिए ही डिजाइन किया गया है। खुद का सिनेमाहाल बनाने के लिए आपको एक बेहतरीन प्रोजैक्टर की जरूरत होगी और इसीलिए बेनक्यू ने अपने लेटैस्ट फ्लैगशिप HT8050 होम प्रोजैक्टर को पेश किया है। 

4K क्वालिटी : 

बेनक्यू ने HT8050 में 4K क्वालिटी और टीएचएक्स एच.डी. डिस्प्ले सर्टीफिकेशन की पेशकश की है। गौर करने योग्य है कि इस फीचर को आईमैक्स थिएटरों के साथ शेयर किया गया है। कम्पनी ने 14 एलीमैंट्स वाले लैंसों का प्रयोग किया है और बेनक्यू का दावा है कि इससे शार्पनैस, कलर और ब्राइटनैस में सुधार देखने को मिलेगा। 

खास फीचर्स पर एक नजर :

लैम्प मोड  :          3000 / 4000 / 6000 घंटे

वजन :                  14.8 किलोग्राम

प्रोजैक्शन सिस्ट :         DLP 4K UHD

नेटिव रैजोल्यूशन:         3840 & 2160 पिक्सल के साथ एक्स.पी.आर. तकनीक 

कंट्रास्ट रेशो:                50,000 : 1 के साथ डायनामिक्स आईरिस 

लैंस :                        एफ = 2.05 - 2.37 f = 20.54 - 30.31    

डिस्प्ले कलर:                  1.07 बिलियन कलर्स

आसपैक्ट रेशो:         16:9

लैम्प टाइप :          फिलिप्स 240डब्ल्यू

रेजोल्यूशन सपोर्ट:      वी.जी.ए. (640 & 480) से 4K2K (4096&2160)

कीमत :  बेहतरीन फीचर्स के साथ लैस बेनक्यू HT8050 होम प्रोजैक्टर की कीमत 7,999 डॉलर (लगभग 5,38,370 रुपए) रखी गई है।


Latest News