भारत पर फिर मंडराया साइबर अटैक का खतरा, CERT ने दी चेतावनी

  • भारत पर फिर मंडराया साइबर अटैक का खतरा, CERT ने दी चेतावनी
You Are HereGadgets
Sunday, October 29, 2017-12:10 PM

जालंधरः देश की केंद्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी) ने एक रिर्पोट जारी कर बताया है कि उन्हें भारत पर साइबर हमले के बारे में खुफिया सूचनाएं मिली हैं। जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र साइबर विभाग स्टेट-वाइड ने एडवाइजरी जारी करने की तैयारी शुरु कर दी है। 

 

साइबर पुलिस ऑफिसर का कहना है कि अभी यह बता पाना मुश्किल है कि किसे टारगेट किया जाएगा। लेकिन रिर्पोट केे मुताबिक, यह साइबर अटैक सैलफोन, लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरे और अन्य डिवाइस के अलावा इंटरनेट से जुड़ी मशीनों को भी अपना टारगैट बना सकता है।

 

महाराष्ट्र आईजी (साइबर) बृजेश सिंह ने कहा, "मिराई ने पांच लाख उपकरणों का अधिग्रहण किया था। रीपर मैलवेयर ने दुनिया भर में 20 लाख डिवाइसों को प्रभावित किया और प्रति दिन 10,000 डिवाइसों को नुकसान पहुंचाया। 


Latest News