5.62 लाख भारतीय फेसबुक यूजर्स का डाटा चोरी होने की आशंका

  • 5.62 लाख भारतीय फेसबुक यूजर्स का डाटा चोरी होने की आशंका
You Are HereGadgets
Thursday, April 5, 2018-4:52 PM

नई दिल्ली: फेसबुक के डाटा लीक घोटाले की आग अब भारत तक पहुंच गई है। भारत में करोड़ों लोग इस सोशल मीडिया वैबसाइट का उपयोग करते हैं। ऐसे में साढ़े पांच लाख से अधिक फेसबुक यूजर्स की जानकारी लीक होने की आशंका है। हालांकि सीधे तौर पर प्रभावित उपयोक्ताओं की संख्या फिलहाल कम बताई जा रही है।

 

सीधे तौर पर प्रभावित हुए 335 भारतीय
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया है कि इस मामले में भारत में 335 लोग एप इंस्टाल करने के कारण सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। वहीं उनके दोस्तों के रूप में ऐड हुए अन्य 5,62,120 लोगों के प्रभावित होने की भी आशंका है। ऑकड़ों के मुताबिक 5.62 लाख लोगों के फेसबुक अकाउंट इस डाटा चोरी के घोटाले की चपेट में आए हैं। इस बीच फेसबुक ने कहा है कि भारत में इस साल होने वाले चुनाव उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और वह अपनी सुरक्षा को चाकचौबंद करने पर काम कर रही है। 

 

कैंब्रिज एनालिटिका ने चोरी की 8.7 करोड़ लोगों की जानकारी 
फेसबुक ने कल स्वीकार किया था कि लगभग 8.7 करोड़ लोगों से जुड़ी जानकारी कैंब्रिज एनालिटिका के साथ अनुचित तरीके से साझी की गई। इनमें से ज्यादा तर लोग अमरीका के ही बताए गए हैं। इस घोटाले से सोशल मीडिया पर कंपनी की खूब किरकिरी हुई, जिससे कंपनी को सार्वजनिक रूप से अपने यूजर्स से माफी भी मांगनी पड़ी। 


Latest News