Google ने अपनी इस पॉपुलर एप का बदला नाम

  • Google ने अपनी इस पॉपुलर एप का बदला नाम
You Are HereGadgets
Friday, November 9, 2018-3:54 PM

गैजेट डेस्क- टैक जायंट गूगल ने अपनी Files Go एप का नाम बदलकर Files रख दिया है। गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, "एक साल से कम में Files Go एप तेज़ी से विकसित हुआ है। अब हर महीने 3 करोड़ से ज़्यादा लोग इसे इस्तेमाल करते हैं। हमने पाया कि दुनियाभर के लोग इस एप को इस्तेमाल कर रहे हैं। चाहें उनके पास कोई भी हैंडसेट हो या किसी तरह का इंटरनेट कनेक्शन। " इसके साथ कंपनी ने यह भी बताया कि दुनियाभर में हर महीने इस एप को 3 करोड़ से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं।

PunjabKesari
नाम बदलने का कारण

Google ने इस एप का नाम बदलने की वजह सार्वजनिक नहीं की है। माना जा रहा है कि कंपनी ने इस एप के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला किया है। क्योंकि यह पहले गूगल के एंड्रॉयड गो प्रोग्राम के लिए डिज़ाइन किया गया था।

PunjabKesari
मिलेंगे नए फीचर्स

नाम बदलने के अलावा गूगल ने इसे रीडिज़ाइन भी कर दिया है और यह अब मेटरियल थीम डिज़ाइन ट्रीटमेंट के साथ आता है। फाइल्स एप में गूगल सेंस फॉन्ट का इस्तेमाल हुआ है और साथ में नई आइकन्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा एप के बैकग्राउंड को व्हाइट रंग में कर दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने Files Go एप को सबसे पहले भारत, ब्राज़ील और नाइजीरिया जैसे विकासशील मार्केट के किफायती हैंडसेट के लिए पेश किया गया था। 


Edited by:Jeevan

Latest News