इंस्टाग्राम चलाने में भारतीयों को होगी आसानी, शामिल होगा काम का फीचर

  • इंस्टाग्राम चलाने में भारतीयों को होगी आसानी, शामिल होगा काम का फीचर
You Are HereGadgets
Friday, November 9, 2018-4:54 PM

गैजेट डैस्क : आज के समय में लगभग सभी टैक्नोलॉजी कम्पनियां भारत में अपनी एप्स का विस्तार करने के लिए अग्रेजी के अलावा हिंदी व अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को अपनी एप्स में शामिल करने में जुटी हुई हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जानी मानी डिवैल्पर Jane Manchun Wong ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से बताया है कि इंस्टाग्राम एप्प में जल्द ही हिंदी भाषा की सपोर्ट मिल सकती है। उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया कि भारतीय बाजार में विस्तार के लिए इंस्टाग्राम जल्द हिंदी भाषा के समर्थन पर काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट्स को भी साझा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक टेस्टिंग के तहत ये नई सुविधा शुरुआत में केवल चुनिंदा एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर ही उपलब्ध की जाएगी। 

 

आपको बता दें कि इससे पहले अमेजान ने अपनी मोबाइल एप्प और साइट के लिए हिंदी भाषा की सपोर्ट को शामिल किया है। जिसके तहत यूजर्स सभी प्रोडक्ट्स की जानकारियां, डील्स व डिस्काउंट्स, किसी भी ऑर्डर को प्लेस करना या ऑर्डर के लिए भुगतान करना आदि हिंदी भाषा में ही पूरी तरह से समझने के बाद कर सकते हैं। वहीं  अपने अकाउंट की जरूरी जानकारी, अपने ऑर्डर्स को ट्रैक करना व ऑर्डर हिस्ट्री को भी हिंदी में देख सकते हैं।

 


Edited by:Hitesh

Latest News