गूगल ने चिपको आंदोलन की 45वीं सालगिरह पर बनाया नया डूडल

  • गूगल ने चिपको आंदोलन की 45वीं सालगिरह पर बनाया नया डूडल
You Are HereGadgets
Monday, March 26, 2018-9:44 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने आज चिपको आंदोलन की 45वीं सालगिरह पर नया डूडल बनाया है। इस आंदोलन की शुरुआत 1974 में पेड़ों की रक्षा के लिए उत्तराखंड में हुई थी। इस डूडल में आंदोलन के उद्देश्य के अनुसार पेड़ के आसपास घेरा बनाकर खड़ी महिलाओं को दिखाया है। दरअसल चिपको आंदोलन की शुरुआत पर्यावरण की रक्षा के लिए की गयी थी। शांतिपूर्ण तरीके से पेड़ों को न काटने का आंदोलन पूरे गांधीवादी तरह से चलाया गया, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हुई।

 

 

कब शुरु हुआ था चिपको आंदोलनः

26 मार्च, 1974 को पेड़ों की कटाई रोकने के लिए 'चिपको आंदोलन' शुरू हुआ था। उस साल जब उत्तराखंड के रैंणी गांव के जंगल के लगभग ढाई हजार पेड़ों को काटने की नीलामी हुई, तो गौरा देवी नाम की महिला ने अन्य महिलाओं के साथ पेड़ों की नीलामी का विरोध किया। इसके बावजूद सरकार और ठेकेदार के निर्णय में बदलाव नहीं आया। जब ठेकेदार के आदमी पेड़ काटने पहुंचे, तो गौरा देवी और उनके 21 साथियों ने उन लोगों को समझाने की कोशिश की। जब उन्होंने पेड़ काटने की जिद्द की तो महिलाओं ने पेड़ों से चिपक कर उन्हें ललकारा कि पहले हमें काटो फिर इन पेड़ों को भी काट लेना।

 

महिलाओं के विरोध के आगे ठेकेदार को झुकना पड़ा. बाद में स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों के सामने इन महिलाओं ने अपनी बात रखी। जिसके बाद रैंणी गांव का जंगल नहीं काटा गया। इस प्रकार यहीं से 'चिपको आंदोलन' की शुरुआत हुई।


Latest News