गूगल ने सिनेमेटोग्राफर James Wong Howe के जन्मदिन पर बनाया नया डूडल

  • गूगल ने सिनेमेटोग्राफर James Wong Howe के जन्मदिन पर बनाया नया डूडल
You Are HereGadgets
Monday, August 28, 2017-11:06 AM

जालंधरः गूगल ने आज सिनेमेटोग्राफर James Wong Howe का 118वां जन्मदिन पर एक नया डूडल बनाया है। James Wong Howe ने सिनेमेटोग्राफी की दुनिया में अपना काफी नाम कमाया है। James Wong Howe ने अपने करियर की शुरुआत एक फोटोग्राफर के सहायक के रूप में की थी। इस दौरान उन्होंने लाइटिंग, फ्रेमिंग और कैमरा मूवमेंट को काफी बारीकी से देखा और जाना।

Image result for गूगल ने सिनेमेटोग्राफर James Wong Howe के जन्मदिन पर

अमेरिका के रहने वाले James Wong Howe को रंगभेद का भी सामना करना पड़ा था। 1950 के दशक के अंत तक वह अपने पेशे के शीर्ष पर एक बार फिर से थे। बाद में खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्होंने फिल्मों से किनारा कर लिया था। अमेरिका में परवरिश के दौरान भी James Wong Howe को वहां के स्थानीय बच्चों के बीच रंगभेद का सामना करना पड़ा था, अमेरिकी बच्चे उनके साथ खेलने से मना कर देते थे।

 

James Wong Howe ने 12 साल की उम्र में ही कोडक ब्राउनी कैमरा खरीदा था, तभी से उनका लगाव इसके प्रति हो गया था। शुरुआती दिनों में James Wong Howe को ड्रम्स ऑफ फेट (1923) और ट्रॉयल ऑफ द लोनसम पाइन (1923) फिल्मों से पहचान मिली। इसके बाद 1926 में आई फिल्म पारामाउंट मैनट्रैप और 1928 में आई फिल्म लाफ में जेम्स के काम को काफी सराहा गया। 1976 में इस महान सिनेमेटोग्राफर की मौत हुई थी। 
 


Latest News