बधिरों के मसीहा की याद में गूगल ने बनाया यह खास Doodle

  • बधिरों के मसीहा की याद में गूगल ने बनाया यह खास Doodle
You Are HereGadgets
Saturday, November 24, 2018-1:23 PM

गैजेट डेस्क- टैक जायंट गूगल ने अाज 'फादर ऑफ द डेफ' यानी बधिरों के मसीहा चार्ल्स मिशल डुलिपि की 306वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए एक डूडल बनाया है। यह एक डूडल एक एनिमेटेड डूडल है और इसमें 6 लोग आपस में इशारों में बात कर रहे हैं। जैसे ही आप एनिमेशन पर क्लिक करते हैं तो चार्ल्स से जुड़ी स्टोरीज का पेज खुल जाता है। बता दें कि मिशल का जन्म 24 नवंबर 1712 को फ्रांस के वर्साइल शहर में हुआ। उन्होंने अपना पूरा जीवन बधिरों के लिए दुनिया का पहला साइन अल्फाबेट (इशारों में वर्णमाला) बनाने में लगा दिया। PunjabKesariचार्ल्स मिशल डुलिपि

इसके साथ ही चार्ल्स मिशल डुलिपि ने अपने खर्चों पर एक स्कूल भी खोला। उन्होंने कहा, 'मैंने खुद को समर्पित कर दिया है। यह अमीरों के लिए नहीं बल्कि पूर्ण रूप से गरीबों के लिए है।' उनके कामों के लिए फ्रांस की संसद ने उन्हें Benefactor of Humanity (मानवता के हितकारी) के रुप में पहचान दी। इसके अलावा फ्रांस में लोगों के मूल अधिकारों के कानून में बधिर लोगों के अधिकारों को भी शामिल किया। 

PunjabKesariइसके अलावा डुलिपी का मानना था कि आम लोग जो बात कानों से सीखते या समझते हैं, बधिर लोगों को अपनी आंखों से सीखना चाहिए। वहीं 77 साल की उम्र में 23 दिसंबर 1789 को पेरिस में उनका निधन हो गया। 


Edited by:Jeevan

Latest News