FIFA World Cup 2018 के फाइनल मैच से पहले गूगल ने बनाया खास डूडल

  • FIFA World Cup 2018 के फाइनल मैच से पहले गूगल ने बनाया खास डूडल
You Are HereGadgets
Sunday, July 15, 2018-2:38 PM

जालंधर- आज फीफा वर्ल्ड कप 2018 का फाइनल मुकाबला रूस की राजधानी मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में फ्रांस और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा। लोगों के क्रेज को देखते हुए टैक जायंट गूगल ने भी फीफा वर्ल्ड कप 2018 के लिए खास डूडल तैयार किया है। गूगल के डूडल में तीन फोटो देखी जा सकती हैं, इसके बाद यह फोटो बदल कर एक सिंगल फोटो में तब्दील हो जाती है। आपको इसमें खिलाड़ी फुटबॉल देखते हुए दिख जाएंगे। इस फोटो पर क्लिक करते ही आपको फ्रांस और क्रोएशिया के मैच की जानकारी मिलेगी।

 

PunjabKesari

 

फाइनल मैच आज भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा। इससे पिछला फीफा वर्ल्ड कप 2017 जर्मनी ने जीता था। मैच से पहले फ्रांस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है लेकिन क्रोएशिया को कम करके नहीं आंका जा सकता है। क्रोएशिया ने इस वर्ल्ड कप में बड़ी-बड़ी टीमों को धूल चटाई है। अापको बता दें कि इससे पहले भी गूगल पूरे वर्ल्ड कप के दौरान समय-समय पर डूडल बनाता आया है जिसे लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। 

 

PunjabKesari


Edited by:Jeevan

Latest News