Google ने इस महान कम्प्यूटर साइंटिस्ट के सम्मान में बनाया खास Doodle

  • Google ने इस महान कम्प्यूटर साइंटिस्ट के सम्मान में बनाया खास Doodle
You Are HereGadgets
Monday, November 5, 2018-1:38 PM

गैजट डेस्क- टैक जायंट गूगल ने अाज मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजीज लेबोरेटरी फॉर कम्प्यूटर साइंस के पूर्व डायरेक्टर माइकल डर्टौज़ोस के 82वे जन्मदिन पर डूडल बनाया है। इस डूडल में डर्टौज़ोस के एक हाथ में चॉक है और दूसरा हाथ जेब में है। वह बोर्ड पर कुछ लिख रहे हैं। कार्टून में इसके अलावा कम्प्यूटर से जुड़े अन्य उपकरणों को भी शेयर किया गया है। बता दें कि Michael Dertouzos का जन्म 5 नवंबर, 1936 को ग्रीक के एथेंस में हुआ था और 27 अगस्त, 2001 को संयुक्त राज्य अमरीका में उनका निधन हो गया था।

PunjabKesariMichael Dertouzos

माइकल डर्टौज़ोस ने पहले ही भविष्यवाणी कर बता दिया था कि कम्प्यूटर इंसानों के लिए कितना मददगार हो सकता है। ये आधुनिक मशीन इंसानों के बहुत काम आ सकती है। डर्टौज़ोस ने ही अपने निजी कम्प्यूटर के बारे बताया था कि यह अपनी क्षमता से ज्यादा काम करता है। ये बात उन्होंने इंटरनेट के अविष्कारक सर टिमोथी जॉन बर्नर्स-ली की भर्ती के दौरान कही। ये भर्ती वर्ल्ड वाइड वेब कंसोर्टियम (W3C) को चलाने के लिए की गई। W3C, वेब दुनिया के विकास में काम करने वाली कंपनियों का अलायंस है। 

PunjabKesariलैबोरेटरी ऑफ कंप्यूटर साइंस

डर्टौज़ोस एमआईटी लैबोरेटरी ऑफ कंप्यूटर साइंस में 1974 से 2001 के बीच डायरेक्टर के पद पर रहे थे। माइकल डर्टौज़ोस के मार्गदर्शन पर ही मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजीज (MIT) लेबोरेटरी फॉर कम्प्यूटर साइंस एक संपन्न रिसर्च सेंटर के रूप में उभरा और सैकड़ों लोगों को रोजगार मुहैया दिलाने में खासी मदद की। 


Edited by:Jeevan

Latest News