गूगल ने डूडल के जरिए सेलिब्रेट किया साल का सबसे लंबा दिन

  • गूगल ने डूडल के जरिए सेलिब्रेट किया साल का सबसे लंबा दिन
You Are HereGadgets
Friday, June 21, 2019-10:38 AM

गैजेट डैस्क : समर सोल्सटाइस के चलते इक्वेटर के उत्तरी हिस्से में 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है। वहीं इक्वेटर के दक्षिणी हिस्से में आज का दिन साल का सबसे छोटा दिन होता है। गूगल ने इस दिन को एक डूडल के जरिए सैलीब्रेट किया है। गूगल के इस नए डूडल में पृथ्वी को दो आंखों के साथ दिखाया है। इसमें एक नारियल का पेड़ और इसके बीच में एक बैंच शो किया गया है। 

  • सोल्सटाइस मुख्य तौर पर मौसम बदलने का प्रतीक है। आपको बता दें कि समर सोल्सटाइस से धरती के एक हिस्से में गर्मी और दूसरे हिस्से में सर्दियों की शुरुआत हो जाती है। इक्वेटर के उत्तरी हिस्से में इस साल गर्मियों की शुरुआत आज से है और यह 23 सितंबर को खत्म होगी।
     

Edited by:Hitesh

Latest News