बाइनरी सिस्टम देने वाले गणितज्ञ गॉटफ्रीड विल्हम लाइबनीज को गूगल का सलाम

  • बाइनरी सिस्टम देने वाले गणितज्ञ गॉटफ्रीड विल्हम लाइबनीज को गूगल का सलाम
You Are HereGadgets
Sunday, July 1, 2018-2:56 PM

जालंधर- टैक कंपनी गूगल ने अाज यानी 1 जुलाई को महान जर्मन गणितज्ञ और दार्शनिक गॉटफ्रीड विल्हम लाइबनीज के जन्मदिन पर डूडल बनाकर उनको सलाम किया है। लाइबनीज ने फिजिक्स और टेक्नॉलजी के क्षेत्र में भी प्रमुख योगदान दिया। इनकी कई अनुमानित धारणाएं बाद में दर्शन, संभाव्यता सिद्धांत, जीवविज्ञान, चिकित्सा, भूविज्ञान, मनोविज्ञान, भाषाविज्ञान, और कंप्यूटर विज्ञान में सामने प्रयोग की गई।

 

गॉटफ्रीड विल्हम लाइबनीज

गॉटफ्रीड विल्हम लाइबनीज का जन्म 1 जुलाई 1646 को रोमन साम्राज्य में हुआ था। वे यांत्रिक कैलकुलेटर के क्षेत्र में सबसे शानदार आविष्कारकों में से एक थे। 1685 में पास्कल के कैलकुलेटर में ऑटोमेटिक मल्टीप्लिकेशन और डिविजन पर काम करते हुए वह पहले इंसान थे जिन्होंने पाइनवील कैलकुलेटर की जानकारी दी और लाइबनीज वील का अविष्कार किया। 

PunjabKesari

इसके अलावा उन्होंने बाइनरी नंबर प्रणाली को भी परिष्कृत किया, जो लगभग सभी डिजिटल कंप्यूटरों की नींव है। वहीं अगर दर्शनशास्त्र की बात करें तो लाइबनीज अपने आशावाद के लिए जाने जाते हैं। लैबनिज ने कभी शादी नहीं की और 14 नवंबर 1716 को 70 साल की उम्र में इनका देहांत हो गया।


Latest News