गूगल ने महान शायर मिर्जा गालिब की 220वीं जयंति पर बनाया डूडल

  • गूगल ने महान शायर मिर्जा गालिब की 220वीं जयंति पर बनाया डूडल
You Are HereGadgets
Wednesday, December 27, 2017-9:40 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने अाज महान शायर मिर्जा गालिब की 220वीं जयंति पर नया डूडल बनाया है। इस डूडल में गालिब के हाथ में पेन और पेपर के साथ दिखाई दे रहा है। वहीं, बैकग्राउंड में इमारत बनी हैं जो मुगलकालीन वास्तुकला को दर्शा रही हैं।  उर्दू के महान शायर मिर्जा गालिब का पूरा नाम मिर्जा असल-उल्लाह बेग खां था। 

 

इनका जन्म 27 दिसंबर 1797 को मुगल शासक बहादुर शाह के शासनकाल के दौरान आगरा में एक सैन्य परिवार में हुआ था। उन्होंने फारसी, उर्दू और अरबी भाषा की पढ़ाई की थी। लेकिन, आज मिर्जा गालिब अपनी उर्दू शायरी और गजल को लेकर ज्यादा फेमस हैं। मिर्जा गालिब का निकाह महज 13 वर्ष की उम्र में उमराव बेगम से हो गया थी। शादी के बाद ही वह दिल्ली आए और उन्होंने पूरी जिंदगी यहां बिताई। 

 

वहीं, मुगल काल के अंतिम महान शायर के रूप में आज भी मिर्जा गालिब को याद किया जाता है। उनकी कविता और गजलों का अनुवाद और दुनिया भर में कई भाषाओं में किया जाता है।मिर्जा गालिब की मृत्यु 15 फरवरी 1896 को दिल्ली में हुई थी। इसके बाद पुरानी दिल्ली में जहां वह रहते थे उस घर को “गालिब मेमोरियल” में बदल दिया गया। 


 
 
 
 
 
 


Latest News