Google Maps के ये फीचर्स सबसे पहले हुए थे भारत में लॉन्च

  • Google Maps के ये फीचर्स सबसे पहले हुए थे भारत में लॉन्च
You Are HereGadgets
Sunday, April 21, 2019-12:37 PM

गैजेट डैस्कः आज के समय में Google Maps को भारत में आमतौर पर यूज किया जाता। सर्च दिग्गज के मुख्य ऐप में से एक गूगल मैप्स में लगातार नए फीचर्स दिए जा रहे हैं ताकि यूजर्स के लिए नेविगेशन को आसान बनाया जा सके। भारत गूगल मैप्स के सबसे बड़े बाजारों में से एक है और कई सारे ऐसे फीचर्स हैं जिन्हें सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं उन फीचर्स के बारे में जो सबसे पहले गूगल मैप्स के लिए भारत में लॉन्च किए गए।

Smart Address
Smart Address Search गूगल मैप्स के खास फीचर्स में से एक है। अगर आपको सटीक लोकेशन नहीं पता है, तो मैप्स में सर्च करने पर आपको लैंडमार्क दिखाएगा। इसका लक्ष्य है यूज़र्स को जितना संभव हो सके उनके डेस्टिनेशन के पास पहुंचाना।

Add an address
भारत में लॉन्च हुआ Add an address भी एक खास फीचर है। इस फीचर की मदद से आप दूसरे यूजर्स के लिए अड्रेस जोड़ सकते हैं। यह भी फिल्टर के साथ आता है। गूगल किसी लोकेशन के लिए निजी जानकारी शामिल करने की अनुमति नहीं देता।

लैंडमार्क बेस्ड नेविगेशन
लैंडमार्क बेस्ड नेविगेशन, शायद एक ऐसा फीचर है जिसे कई सारे लोगों ने नोटिस नहीं किया है। कई बार, नेविगेशन मोड के इस्तेमाल के दौरान ऐप ‘turn left after [distance]’ की जगह ‘turn left from [landmark name]’ कहता है और भारत में यह काफी मददगार है।

कस्टमाइज्ड होम स्क्रीन
गूगल मैप्स के भारतीय यूजर्स को आसान नेविगेशन सुविधा के लिए एक कस्टम होम स्क्रीन फीचर भी सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया था। इस नई होम स्क्रीन में सभी जरूरी फीचर्स मुख्य स्क्रीन पर ही रहते हैं ताकि यूजर्स ऑफलाइन इस्तेमाल के दौरान सभी डायरेक्शन फटाफट देख सकें और एरिया डाउनलोड कर सकें।

टू-वीलर मोड
गूगल ने सबसे पहले भारत में दोपहिया वाहन चालकों के लिए अपना मैप्स ऐप लॉन्च किया था। जो रास्ते कारों के लिए नहीं बने हैं, दोपहिया चालकों के लिए यह मोड ‘shortcuts’ भी दिखाता है।

ऑफलाइन गूगल मैप्स
गूगल मैप्स ऑफलाइन मोड भारत में 2015 में शुरू हुआ था। इस फीचर को देशभर में नेटवर्क कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया था। इस फीचर के तहत, गूगल सभी शहरों या देशों के रास्ते इंटरनेट कनेक्शन न होने पर भी दिखाता है।

लैंडमार्क बेस्ड नेविगेशन
लैंडमार्क बेस्ड नेविगेशन, शायद एक ऐसा फीचर है जिसे कई सारे लोगों ने नोटिस नहीं किया है। कई बार, नेविगेशन मोड के इस्तेमाल के दौरान ऐप ‘turn left after [distance]’ की जगह ‘turn left from [landmark name]’ कहता है और भारत में यह काफी मददगार है।


Edited by:Isha

Latest News