नए अपडेट से गूगल पे (Tez) पर पहले से आसान हुआ पेमेंट प्रोसेस

  • नए अपडेट से गूगल पे (Tez) पर पहले से आसान हुआ पेमेंट प्रोसेस
You Are HereGadgets
Monday, September 24, 2018-4:02 PM

गैजेट डेस्क- हाल ही में गूगल ने अपनी डिजिटल पेमेंट एप Tez को Google Pay में इंटिग्रेट कर दिया है। वहीं कंपनी ने अब अपनी इस एप के लिए नई अपडेट को जारी किया है। अपडेट के बाद गूगल पे से पेमेंट करने का प्रोसेस और भी आसान हो गया है। लेटेस्ट अपडेट में कई नए फीचर्स आए हैं जैसे ट्रांजैक्शन हिस्ट्री में ज्यादा विजिबलिटी देखने को मिलेगी। वहीं अब गूगल पे अकाउंट और लिंक बैंक अकाउंट को आसानी से मैनेज करने का ऑप्शन मिलेगा। बता दें कि गूगल ने साल 2017 सितंबर में स्पेशल डिजिटल पेमेंट एप Tez को पेश किया था।

PunjabKesariअपडेट से मिलेंगे नए फीचर्स 

अपडेट के बाद अब आप एप्स को स्विच किए बिना पार्टनर एप्स पर गूगल पे के साथ भी पेमेंट कर सकते हैं। एप का इंटरफेस थोड़ा बदल दिया गया है, लेकिन अभी भी पहले की तरह यह आसानी से काम करता है। यह एप यूजर्स को भारत के नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन द्वारा बनाए UPI पर बैंक अकाउंट लिंक करने और डिजिटल पेमेंट करने की सुविधा देता है। 

PunjabKesariअापको बता दें कि अपनी लांचिंग के बाद से ही गूगल तेज एप काफी प्रसिद्व हो गई है। लांच के बाद  गूगल पे (तेज) को 50 मिलियन यानी 5 करोड़ से अधिक यूजर्स ने डाउनलोड किया था और 13.5 मिलियन यानी 1 करोड़ 35 लाख से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स एक महीने में 25 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन करते हैं। 


Edited by:Jeevan

Latest News