रोगी के ठीक होने की संभावना का पता लगाएगी गूगल की नई तकनीक

  • रोगी के ठीक होने की संभावना का पता लगाएगी गूगल की नई तकनीक
You Are HereGadgets
Tuesday, June 19, 2018-1:27 PM

जालंधर- टैक जायंट गूगल एक ऐसी तकनीक लाने जा रहा है जिसकी मदद से यह पता चल सकेगा कि किसी बीमार व्यक्ति के ठीक होने की संभावना कितनी है। वहीं इसके जरिए यह पता चलेगा कि किसी व्यक्ति के पास कितने फीसदी जिंदा रहने का मौका है और बीमार व्यक्ति कब तक अस्पताल में रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक गूगल ने अपनी इस नई तकनीक का एक स्तन कैंसर से पीड़ित महिला पर इस्तेमाल किया और काफी सकरात्मक नतीजे सामने अाए। इस पीडित महिला का डॉक्टरों की टीम ने पहले रेडियोलॉजी स्कैन किया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के जीवित रहने की संभावना केवल 9.3 फीसदी ही है। इसके बाद गूगल से मदद ली गई और इसमें बताया गया कि महिला के बचने की संभावना 19.9 फीसदी है। वहीं इसके कुछ दिनों बाद महिला की मृत्यु हो गई।'

 

PunjabKesari

 

तकनीक पर हो रही है रिसर्च

गूगल के रिसर्च पेपर के सह-लेखक स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर निगम शाह ने बताया कि यह एक अनुमानित मॉडल है। इसके सटीक होने की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। इसके साथ बताया जा रहा है कि गूगल का अगला कदम भविष्यवाणी प्रणाली को क्लिनिक की ओर ले जा रहा है। यह ऐसी एआई तकनीक पर काम कर रहा है जो किसी बीमारी या किसी लक्षण के बारे में सटीक जानकारी दे सकता है।

 

PunjabKesari

 

डॉक्टरो को मिलेगी मदद

डॉक्टरों का मानना है कि यदि सही समय पर अधिक जानकारी सामने आ जाए तो मरीज को जिंदा बचाया जा सकता है। लेकिन मौजूदा समय में जिन तकनीकों का इस्तेमाल हो रहा है वे काफी महंगी हैं। एेसे में गूगल द्वारा किए गए इस नए शोध को काफी सराहनीय माना जा रहा है। 


Latest News