गूगल ने आज दादा साहब फाल्के के जन्मदिन पर बनाया नया डूडल

  • गूगल ने आज दादा साहब फाल्के के जन्मदिन पर बनाया नया डूडल
You Are HereGadgets
Monday, April 30, 2018-8:09 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने आज भारतीय फिल्मों के जादूगर दादा साहब फाल्के की 148 वीं जयंती पर नया डूडल बनाया है।  इस डूडल में फाल्के हाथ में फिल्म की रील लिए नजर आ रहे हैं. वहीं गूगल के इर्द गिर्द भी कुछ तस्वीरें हैं जिनमें फाल्के को अलग-अलग रोल में दिखाया गया है।

 

जीवनः

दादा साहब का जन्म 30 अप्रैल 1870 को नासिक के नजदीक त्रयंबकेश्वर तीर्थ स्थल पर एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनका वास्तविक नाम धुंडीराज गोविंद फालके था। पिता नासिक के जाने-माने विद्वान थे तो फालके को बचपन से ही कला में रुचि थी।15 साल की उम्र में उन्होंने उस जमाने में मुंबई के सबसे बड़े कला शिक्षा केंद्र J. J. School of Art में दाखिला लिया। फिर उन्होंने महाराजा सायाजीराव यूनिवर्सिटी में दाखिला लेकर चित्रकला के साथ फोटोग्राफी और स्थापत्य कला की भी पढ़ाई की।

 

करियर की शुरूआतः

पढ़ाई पूरी होने के बाद फालके ने फोटोग्राफी शुरू कर दी। मकसद दो जून की रोटी कमाने का भी था। गोधरा से उन्होंने फोटोग्राफी व्यवसाय शुरू की। 1913 की फिल्म राजा हरिश्चंद्र से उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत की। भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह पहली फीचर फिल्म है। इसके बाद हर ढंग की फिल्में कीं।1937 तक उन्होंने 95 फिल्में और 26 शॉर्ट फिल्म्स बनाई।

 

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए केंद्र सरकार ने 1969 को उनके नाम पर फालके अवॉर्ड शुरू किया। भारतीय सिनेमा का यह सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार उन हस्तियों को दिया जाता है, जो सिनेमा जगत में उल्लेखनीय योगदान देते हैं।
 


Latest News