फ्यूल पंप में सामने आई खराबी की वजह से होंडा ने वापस मंगाई 77,954 कारें

  • फ्यूल पंप में सामने आई खराबी की वजह से होंडा ने वापस मंगाई 77,954 कारें
You Are HereGadgets
Saturday, April 17, 2021-12:51 PM

ऑटो डैस्क: होंडा कार्स इंडिया ने 77,954 कारों को वापस मंगाने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि इन कारों के फ्यूल पंप में समस्या सामने आई है जिन्हें डीलरशिप पर मुफ्त में ठीक किया जाएगा। यह प्रक्रिया 17 अप्रैल यानी कि आज से शुरू हो गई है। होंडा ने प्रेस रिलीज़ में बताया है कि इन कारों के फ्यूल पंप में लगे इम्पेलर्स खराब हो सकते हैं जिनसे इंजन काम करना रूक भी सकता है। ऐसे में अगर आपके पास होंडा की कार है तो आप अपने निकटतम डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

Sr. No Model Production Year No of Units affected
1 Amaze Jan – Aug 2019 36 086
2 4th Gen City Jan – Sept 2019 20 248
3 WR-V Jan - Aug 2019 7 871
4 Jazz Jan - Aug 2019 6 235
5 Civic Jan – Sept 2019 5 170
6 BR-V Jan - Oct 2019 1 737
7 CRV Jan 2019 – Sept 2020 607
Total 77 954

Edited by:Hitesh

Latest News