Friday, September 1, 2017-4:12 PM
जालंधरः अमरिकी कंपनी कैटरपिलर ने IFA 2017 इवेंट के दौरान अपने दो नए स्मार्टफोन को लांच किया है। कंपनी ने ये दो नए स्मार्टफोन कैट एस41 और कैट एस31 के नाम से पेश किए है। इन फोन्स की खास बात यह है कि ये स्मार्टफोन मजबूत बनावट, वाटर रेसिस्टेंस, मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन और बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। वहीं, इसकी कीमत की बता करें तो केंपनी ने एस31 को 24,700 रूपए और एस41 को 32,900 रुपए की कीमत के साथ पेश किया है।
Cat S 41
कैट एस41 में एक 5 इंच फुल एचडी (1080x 1920 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है जो ऑटो स्विच सपोर्ट से लैस है। और गीली उंगलियों व ग्लोव सपोर्ट भी करता है। इस फोन में एक 2.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी20 एमटी6757 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट (ओटीजी के साथ) और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
Cat S 31
कैट एस31 में एक 4.7 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) डिस्प्ले है जो गीली उंगलियों और ग्लोव के साथ छूने पर भी सपोर्ट करता है। प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इस फोन को आईपी68 सर्टिफिकेट मिला है जिसका मतलब है कि 35 मिनट तक 1.2 मीटर गहरे पानी में भी फोन सुरक्षित रहेगा। 1.8 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी फोन को नुकसान नहीं होगा और इसने MIL-STD 810G स्टैंडर्ड टेस्ट पास किया है।
फोन में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 क्वाड-कोर प्रोसेसर व 2 जीबी रैम दिया है। इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है।