IFA 2017: फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस Lenovo ने लांच किए Yoga सीरीज के दो नए लैपटॉप

  • IFA 2017: फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस Lenovo ने लांच किए Yoga सीरीज के दो नए लैपटॉप
You Are HereGadgets
Friday, September 1, 2017-5:18 PM

जालंधरः चीन की मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी लेनोवो ने IFA 2017 इवेंट के दौरान अपने दो convertible लैपटॉप को लांच किया है। कंपनी ने ये लैपटॉप Yoga सीरीज में पेश किए गए हैं, जिनमें Yoga 920 और Yoga 720 लैपटॉप शामिल है। बता दें कि Yoga 720 को 7thजेन इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है और Yoga 920 जो एक फ्लैगशिप डिवाइस है, इसे 8th जेन इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। 

 

Lenovo Yoga 920

लैपटॉप में13.9-इंच की FHD डिसप्ले है। आप इसमें एक अल्ट्रा HD डिसप्ले भी ले सकते हैं। यह एक IPS LCD टच स्क्रीन पैनल है। समें 16GB की DDR4 रैम मौजूद है। इसके अलावा आपको बता दें कि यह लगभग 1TB तक PCIe SSD स्टोरेज को सपोर्ट करता है। लैपटॉप में आपको एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। इसका एक सबसे ख़ास फीचर far-field microphones का इसमें मौजूद होना है।डिवाइस में आपको दो Thunderbolt 3 ports भी मिल रहे हैं। इस लैपटॉप की कीमत 85,163 रूपए है। 

 

Lenovo Yoga 720

यह 12-इंच की डिसप्ले के साथ पेश किया गया शानदार लैपटॉप है। इसका डिजाईन काफी पारंपरिक है। इसके अलावा आपको बता दें कि इसमें एक आपको लेफ्ट हैण्ड साइड में एक ऑडियो जैक मिल जाएगा और इसके राईट साइड में एक USB Port, ek USB Type C port और इसका पॉवर बटन दिया गया है। इसके अलावा इस लैपटॉप में भी एक फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। हलांकि अभी इस बारे में जानकारी नहीं है कि यह Thunderbolt 3 सपोर्ट करता है या नहीं। इस लैपटॉप की कीमत 41,623 रूपए है।  
 


Latest News