अब Instagram यूजर्स को भी मिलेगा फेसबुक और ट्विटर का यह फीचर

  • अब Instagram यूजर्स को भी मिलेगा फेसबुक और ट्विटर का यह फीचर
You Are HereGadgets
Monday, July 16, 2018-2:49 PM

जालंधर- फेसबुक और ट्विटर के बाद अब फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम भी अपने यूजर्स को ब्लू टिक सुविधा देने वाली है। जिसमें इंस्टाग्राम के यूजर्स भी अब अपना अकाउंट ब्लू टिक के साथ वेरिफाई करा सकेंगे। इससे दूसरे यूजर्स को इंस्टा पर मौजूद चर्चित हस्तियों को पहचानने में मदद मिलेगी। फिलहाल कंपनी इस अकाउंट वेरीफिकेशन प्रोसेस को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट कर रही है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस फीचर को रोलआउट कर सकती है।

 

PunjabKesari

 

कंपनी के अधिकारी का बयान 

इंस्टाग्राम के स्ट्रैटजिक पार्टनर मैनेजर निक्की मिक ने कहा, 'यह नया फीचर यूजर्स को मौका देगी कि वह खुद के वेरीफिकेशन के लिए अप्लाई करे और इससे उन्हें इंस्टाग्राम पर वेरीफाइड होने की प्रक्रिया को समझने में भी मदद मिलेगी। हमें यह भी विश्वास है कि पब्लिक के लिए वेरीफिकेशन सर्विस शुरू करना, हमारी कम्यूनिटी के लिए सेफगार्ड की दिशा में उठाया गया अहम कदम साबित होगा।'

 

PunjabKesari

 

एेसे करें अप्लाई

ऑस्ट्रेलिया के इंस्टाग्राम यूजर्स सेटिंग मेन्यू के ऑप्शन 'रिक्वेस्ट वेरीफिकेशन' में जाकर अकाउंट वेरीफिकेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एक बार जब यूजर्स अपना जरूरी डाटा सबमिट कर देंगे, तब इंस्टाग्राम उनके प्रोफाइल का मूल्यांकन करेगी। उसके बाद अकाउंट को 'वेरीफाइड स्टेटस' दे दिया जाएगा। अभी यह फीचर सिर्फ आईओएस के इंस्टाग्राम एप के लिए ही उपलब्ध है, लेकिन जल्दी ही इसे एंड्रॉयड के लिए भी मुहैया कराया जाएगा।


Edited by:Jeevan

Latest News