Friday, March 8, 2019-11:56 AM
गैजेट डैस्क : पूरी दुनिया में 8 मार्च को इंटरनैशनल वुमेंस डे मनाया जाता है। इसी मौके पर गूगल ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए एक खास डूडल बनाया है। इस डूडल में महिलाओं के बारे में प्रेरणादायक 13 कोट्स अलग-अलग भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी सहित कई भाषाओं) में दिखाए गए हैं। दुनिया में सबसे पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 1909 को मनाया गया था। इस दिन पूरी दुनिया में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और कहा जाता है कि समाज में महिलाओं को बराबर सम्मान दिया जाएं।
- इंटरनैशनल वुमेंस डे की शुरुआत 1908 में हुई थी जब हजारों औरतों ने न्यूयॉर्क शहर में प्रदर्शन करते हुए मांग की थी कि उन्हें पुरुषों के बराबर बेहतर वेतन दिया जाएं और मतदान का अधिकार भी मिले। इसके बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया था। सबसे पहले महिला दिवस को 28 फरवरी 1909 को मनाया गया था जिसके बाद 19 मार्च को इसे बाकी देशों जैसे जर्मनी, ऑस्ट्रिया और अन्य में भी शरू कर दिया गया था।
Edited by:Hitesh