भारत में आज लांच होंगे iPhone 8 और iPhone 8 प्लस

  • भारत में आज लांच होंगे iPhone 8 और iPhone 8 प्लस
You Are HereGadgets
Friday, September 29, 2017-9:04 PM

जालंधरः अमरीकी टैक्नोलॉजी कंपनी एप्पल आधिकारिक तौर पर आज भारत में अपने लेटेस्ट मॉडल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को लांच करने जा रही है। बता दें कि ये दोनों डिवाइस बाजार में पहले से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो चुके हैं और ये आईफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

 

iPhone 8 और iPhone 8 Plus की कीमत

- iPhone 8 (64जीबी) 64,000 रुपए
- iPhone 8 (256जीबी) 77,000 रुपए
- iPhone 8 Plus (64जीबी) 73,000 रुपए
- iPhone 8 Plus (256जीबी) 86,000 रुपए 

 

कहां से खरीद सकते हैं?

Online- ऑनलाइन आईफोन खरीदने के लिए आप एमेजन, फ्लिपकार्ट, Jio.com, इंफिबियम जैसे ई-रिटेलर्स पर जा सकते हैं। एमेजन इंडिया पर आईफोन्स के 64 जीबी मॉडल पर एक्सचेंज डिस्काउंट 16,500 रुपए तक मिल रहा है। वहीं, इसके 256 जीबी वैरिएंट पर 12,000 रुपए तक का कैशबैक पा सकते हैं।

फिल्पकार्ट भी आईफोन 8 के मॉडल्स पर कैशबैक ऑफर दे रही हैं। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 8 पर एक्सचेंज ऑफर के साथ 23,000 रुपए तक की छूट पा सकते हैं। अगर आप सिटी बैंक कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 10,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

 


Offline- ऑफलाइन आईफोन खरीदने के लिए क्रोमा, रिलायंस डिजिटल बेहतरीन ऑप्शन है। 

 

iPhone 8 और 8 प्लस स्पेसिफिकेशन 

स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो iPhone 8 Plus में 5.5 इंच की रेटिना HD स्क्रीन दी गई है, वहीं iPhone 8 में 4.7 इंच की रेटिना HD डिस्प्ले दी गई है. दोनों ही iPhones A11 बिओनिक हेक्सा कोर SoC से लैस हैं, जो कि कंपनी के दावे के अनुसार A10 फ्यूज़न से 25 प्रतिशत फ़ास्ट है।


 
फोटोग्राफी के लिए iPhone 8 में 12 मेगापिक्सल का रियर फेसिंग कैमरा मौजूद है, वहीं iPhone 8 Plus में दो 12 मेगापिक्सल के डुअल-लेंस कैमरा हैं। दोनों ही फोन के कैमरे 60fps और 1080p slo-mo से 240fps तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं. iPhone 8 और iPhone 8 Plus HEIF और HEVC वीडियो फॉर्मेट सपोर्ट करते हैं।

 

इसके अलावा iPhone 8 और iPhone 8 Plus में रियर ग्लास पेनल्स दिए गए हैं जो वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। IP67 सर्टिफिकेशन के साथ दोनों ही iPhones वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है।
 


Latest News