Itel कम कीमत में लाया ड्यूल रियर कैमरा वाला यह स्मार्टफोन

  • Itel कम कीमत में लाया ड्यूल रियर कैमरा वाला यह स्मार्टफोन
You Are HereGadgets
Tuesday, July 17, 2018-1:56 PM

जालंधर- मोबाइल निर्माता कंपनी itel ने अपना नया बजट स्मार्टफोन A62 लांच किया है। इस फोन में कंपनी ने ड्यूल रियर कैमरा दिया है। इसमें से एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 0.3 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में ब्यूटी, पोर्टेट मोड, बोके मोड, पैनो मोड और लो-लाइट मोड शामिल हैं। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 5मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

 

कीमत व उपलब्धता 

कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को 7,499 रुपए की कीमत में लांच किया है और यह ब्लैक, champagne और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

 

itel A62

itel A62 स्मार्टफोन में डिस्पले 5.65 इंच का फुल व्यू HD+, प्रोसेसर 1.3GHz MT6739WA क्वॉड कोर, रैम 2जीबी, स्टोरेज 16जीबी, एक्सपेंडेबल मेमोरी 128जीबी, अॉपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 8.1 ओरियो और बैटरी 3000mAh की है। फोन में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। इसके अलावा इसमें बाइक मोड और ओटीजी भी हैं। कनेक्टिवीटी के लिए फोन में 4G VoLTE, WiFi, ब्लूटूथ, GPS, ड्यूल सिम और माइक्रो USB पोर्ट शामिल हैं।


Edited by:Jeevan

Latest News