Royal Enfield को टक्कर देने अा रही Jawa मोटरसाइकिल

  • Royal Enfield को टक्कर देने अा रही Jawa मोटरसाइकिल
You Are HereGadgets
Tuesday, October 16, 2018-10:28 AM

अॉटो डेस्क- महिंद्रा ग्रुप के स्वामित्व वाली क्लासिक लेजेंड्स जावा मोटरसाइकिल्स भारत में अपनी नई बाइक को लांच करने वाली है और कंपनी ने इसे लेकर एक तस्वीर जारी की है जिससे बाइक की लांचिंग डेट का खुलासा हो गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस बाइक को भारत में 15 नवंबर 2018 को लांच करेगा और इसमें 293cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो जावा मोटरसाइकिल अपने बिल्कुल नए रूप में और बिल्कुल नई मोटरसाइकिल के साथ भारत में एंट्री कर सकती है।    

PunjabKesariइंजन डिटेल्स 

DOHC तकनीक वाला यह इंजन कुल 27 bhp पावर और 28 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन मिड-रेन्ज का दमदार इंजन होगा और फ्लैट टॉर्क कर्व इसे साबित भी करेंगे। इसके साथ ही इंजन लगातार दमदार प्रदर्शन करेगा और इसे BS6 रेडी प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है।

कंपनी का बयान

कंपनी ने कहा है कि इस इंजन को दुनिया के लीडिंग इंजन स्पेशलिस्ट के पास रहकर इटली के टेक्निकल सेंटर में बनाया गया है। उनके द्वारा समझाई गई बातों में सबसे अहम बात थी कि इंजन हमेशा काम करता रहे, किसी भी जगह चलया जा सके और चलने में बेहतरीन हो।

PunjabKesariबेहतरीन एग्ज़्हॉस्ट

वहीं कंपनी इंजन के यूनीक एग्ज़्हॉस्ट पर भी काम कर रही है जैसा पुरानी जावा मोटरसाइकल के साथ दिया जाता था, इसके लिए इटली के इंजीनियर्स भारतीय टीम के साथ मिलकर इसपर काम कर रहे हैं। मोटरसाइकल को बेहतरीन एग्ज़्हॉस्ट पाइप दिए जा सकें इसलिए बड़े पैमाने पर इन्हें मैच करके देखा गया है।
PunjabKesariपीथमपुरा प्लांट

भारत में चैक मोटरसाइकल ब्रांड की बाइक्स को बेचने का लायसेंस क्लासिक लैजेंड्स ने हासिल किया है और भारतीय स्पेसिफिकेशन वाली बाइक्स को कंपनी के मध्य प्रदेश स्थित पीथमपुरा प्लांट में बनाएगी। आपको बता दें कि जावा को उस सेगमेंट में लांच किया जा रहा है जिस सेगमेंट पर रॉयल एनफील्‍ड का इस वक्‍त कब्‍जा है। 
 


Edited by:Jeevan

Latest News