JioSaavn में तब्दील हुअा जियो म्यूजिक, मिलेगा 90 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन

  • JioSaavn में तब्दील हुअा जियो म्यूजिक, मिलेगा 90 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन
You Are HereGadgets
Monday, December 3, 2018-3:37 PM

गैजेट डेस्क- पिछले काफी दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई जियोसावन एप की अब आधिकारिक तौर पर जियो म्यूजिक से साझेदारी की घोषणा हो गई है और इसी के साथ जियो म्यूजिक अब जियोसावन (JioSaavn) एप बन गई है। कंपनी ने यूजर्स को जियोसावन एप का 90 दिनों के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन दिया है और इसके बाद यूजर्स को पैसे देने होंगे। हालांकि कंपनी ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि जियोसावन एप के सब्सक्रिप्शन के लिए कितने पैसे देने होंगे। बता दें कि अभी ये नई एप फिलहाल आईफोन यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।

PunjabKesari

वहीं इसी साल मार्च में जियो ने इस साझेदारी की घोषणा की थी और बताया था कि जियो म्यूजिक और सावन दोनों का संयुक्त मूल्य 1 बिलियन डॉलर यानि करीब 7,025 रुपए है जिसमें से सिर्फ जियो म्यूजिक एप का मूल्य 4,700 करोड़ रुपए है। अापको बता कि म्यूजिक की दुनिया में Saavn एक बहुत बड़ा नाम है और Saavn म्यूजिक भारत में काफी प्रसिद्ध है। 

PunjabKesari

इस एप के जरिए बहुत सारे लोग म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। अब जियो और सावन ने एक साथ म्यूजिक सुनाने का फैसला कर लिया। दूसरी तरफ माना जा रहा है कि यदि जियो अपने म्यूजिक एप के लिए पैसे लेगी तो आपको वीडियो और गाने डाउनलोड करने का भी विकल्प मिलेगा और साथ ही आपको विज्ञापन से छुट्टी मिलेगी।

PunjabKesari


Edited by:Jeevan

Latest News