जानें क्या है Augmented Reality और iOS11 पर कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल

  • जानें क्या है Augmented Reality और iOS11 पर कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल
You Are HereGadgets
Friday, September 15, 2017-3:23 PM

जालंधर- दुनियाभर में अपने बेहतरीन प्रोड्कटस के कारण प्रसिद्व हुई कंपनी एप्पल हर बार अपने यूजर्स के लिए कुछ ना कुछ नया पेश करती रहती है, जिसे बेहद पसंद किया जाता है। इसी के तहत वर्ष 2011 में एप्पल का चीफ एग्जीक्यूटिव बनने के बाद टीम कुक ने नई टेक्नोलॉजी को लेकर समय-समय पर अपनी रूचि जाहिर की है। इसमें ड्राइवलेस कार से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल हैं। 

कुक के अनुसार, आने वाले समय में हम रोजाना ऑगमेंटेड रिएलिटी का अनुभव करेंगे। ये हमारी जिंदगी में उतना ही जरुरी हो जाएगा, जितना दिन में तीन समय का खाना होता है। और अब एप्पल के कल के इवेंट के बाद टीम कुक का यह फ्यूचर विजन आईफोन में भी देखने को मिला।

 

आईफोन 8 और आईओएस 11 में ऑगमेंटेड रियलिटी का प्रयोग:

इस साल WWDC में एप्पल ने संकेत दिए थे की कंपनी AR मार्किट में कदम रख सकती है। आईओएस 11 में भी ARkit आने की बात कही गई थी। यह एप्पल द्वारा लाया गया नया टूल है, जो ओएस में बड़ी भूमिका निभाएगा। एप्पल ने कहा था की ARKit से फैट्स और स्टेबल मोशन ट्रैकिंग की जा सकेगी। एप्पल के लांच इवेंट में इसका उदाहरण गेम खेलकर दिया गया था।

 

ऑगमेंटेड रिएलिटी का सबसे अच्छा अनुभव देने के लिए अब तक कोई उसके थोड़ा करीब पंहुचा भी है, तो वो है पोकेमोन गो के साथ Niantic, हालांकि यह भी AR का बहुत अच्छा उदाहरण नहीं है। AR में अभी बहुत कुछ ऐसा है, जिसे छुआ भी नहीं गया है। 

 

ऑगमेंटेड रियलिटी के सच्चे ओर बढ़िया अनुभव के लिए, आपको 3D दुनिया को समझना आना चाहिए। इसी के साथ एक सॉफ्टवेयर की भी जरुरत होगी। इससे आप अपने आस पास की चीजों को एक अलग तरीके से देख पाएंगे। इसमें गैजेट की प्रोसेसिंग पावर भी अच्छी होनी चाहिए। इसके आलावा भी अभी इस क्षेत्र में बहुत सी चुनौतियां हैं। इस डिवाइस को कॉम्पैक्ट, बढ़िया बैटरी लाइफ और सबसे अधिक महत्वपूर्ण वांछनीय होना जरुरी है। 


Latest News