Saturday, August 25, 2018-12:23 PM
गैजेट डेस्क- चीनी कंपनी लेनोवो ने मार्केट में अपने नए टैबलेट लांच किए हैं, जिनके नाम Tab E7, Tab E8 और Tab E10 हैं। इसके अलावा कंपनी ने Tab M10 और Tab P10 का भी खुलासा किया है। कंपनी ने Tab E7 को 7 इंच LCD स्क्रीन और 10.33mm फ्रेम के साथ 1024×600 पिक्सल रिज्यूलेशन में पेश किया है। यह टैब एंड्रॉइड ऑरियो (गो एडिशन) पर रन करेगा। वहीं Tab E7 की कीमत $69.99 व Tab E8 की कीमत $99.99, Tab E10 की कीमत $129.99 रखी गई है। ये सभी टैब अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Tab M10 व P10 की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है। अाइए जानते हैं इनके बारे में..
Lenovo Tab E7
इस डिवाइस में 2750mAh की बैटरी दी गई है। टैब में नैनो सिम के साथ माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक, वाई-फाई, जीपीएस, एफएम रेडियो और ब्लूटूथ फीचर दिया गया है। इस डिवाइस में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा व 2 मेगापिक्सल का बैक कैमरा दिया गया है। वहीं E7 Tab 1 जीबी रैम व 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसके स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Lenovo Tab E8
Lenovo Tab E8 में 8 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इसका रिज्यूलेशन 1280×800 पिक्सल है। यह डिवाइस MediaTek MT8163B पावर्ड है। इस टैब में 4,850mAh की बैटरी दी गई है। Lenovo Tab E8 में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके बाकी के फीचर्स Lenovo Tab E7 की तरह हैं।यह टैब दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 1जीबी रैम के साथ 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज व 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज।
Lenovo Tab M10
Lenovo Tab M10 में 10.1 इंच की FHD IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रिज्यूलेशन 1920×1200 पिक्सल है। यह टैब स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर पर रन करता है। इसे 3जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसके इंटरनल स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Lenovo Tab Tab P10
इस नए टैब की डिसप्ले 10.1- इंच की है और इसमें 5 मेगापिक्सल सेंसर व 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। इसमें 4जीबी व 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसके स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकती है। इस डिवाइस में 7,000mAh बैटरी दी गई है।
Edited by:Jeevan