Friday, December 25, 2020-1:18 PM
ऑटो डैस्क: 7 सीटों वाली एमजी हैक्टर प्लस अगले महीने भारत में लॉन्च होने वाली है। इसे सिर्फ दो वेरिएंट्स सुपर व शार्प में लाया जाना है। इसका शार्प वेरिएंट 4x4 होगा जबकि सुपर वेरिएंट 4x2 बताया गया है। फिलहाल एमजी हैक्टर प्लस 7 सीटर के इंजन का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसे 6 सीटर जितना ही रखा जा सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे कई नए फीचर्स के साथ लाएगी।

आपको बता दें कि एमजी हैक्टर प्लस को कंपनी टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और अपकमिंग टाटा ग्रैविटस को टक्कर देने के लिए ला रही है। यही वजह है कि अब इसमें अतिरिक्त फीचर्स को जोड़ा जाएगा और इसी वजह से इसकी कीमत में भी वृद्धि हो सकती है।

यहाँ आप निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, भारत मॅट्रिमोनी के लिए!Edited by:Hitesh