MyJio एंड्रॉयड एप्प में शामिल हुअा Hello Jio वॉयस असिस्टेंट

  • MyJio एंड्रॉयड एप्प में शामिल हुअा Hello Jio वॉयस असिस्टेंट
You Are HereGadgets
Tuesday, December 19, 2017-3:56 PM

जालंधर- यूजर्स को अपनी और आकर्षित करने के जियो ने एंड्रॉयड की MyJio एप्प में एक नया फीचर एड किया है। कंपनी ने एक नया अपडेट जारी किया है और इसमें MyJio एप्प में वॉयस असिस्टेंट को शामिल किया गया है। अपडेट के बाद एप्प में हैलोजियो नाम की सेवा को एड किया गया है। कंपनी द्वारा जारी किए गए इस नए फीचर से मोबाइल रिचार्ज, म्यूजिक और मूवी प्ले करना, कॉल करना और जियो एप्प खोलना जैसे काम किए जा सकते है। इसके अलावा इस फीचर की मदद से अलार्म सेट भी किया जा सकता हैं।

 

एेसे करेगा काम 

अपडेट के बाद माय जियो एंड्रॉयड एप्प में सबसे ऊपर दाईं तरफ दिए गए माइक आइकन के जरिए इस सर्विस को एक्सेस किया जा सकता है। वहीं Hello Jio व्व्सॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं के लिए किया जा सकते हैं। 
 


Latest News