Monday, December 11, 2017-6:07 PM
जालंधर- नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 3 स्मार्टफोन के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को शामिल किया गया है। नए अपडेट के बाद एचएमडी ग्लोबल का Nokia 3 अब पहले की तुलना में और ज़्यादा सुरक्षित हो गया है।
लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के अलावा दिसंबर अपडेट में बेहतर सिस्टम स्टेब्लिटी है। नोकिया 3 के यूज़र इंटरफेस में भी कुछ नई चीज़ें जोड़ी गई हैं। नया अपडेट ओटीए डाउनलोड है। यह 345.4 एमबी का है और भारत में नोकिया 3 के यूज़र के लिए भी उपलब्ध है।
बता दें कि एचएमडी ग्लोबल ने यह भी जानकारी दी कि वह जल्द ही नोकिया 5 और नोकिया 6 के लिए ओरियो बीटा बिल्ड जारी करेगी। वहीं अब तक कई महंगे और फ्लैगशिप स्मार्टफोन को दिसंबर महीने का सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिला है।