4जीबी रैम और एंड्रॉयड अोरियो के साथ लैस होगा नोेकिया 7 प्लस

  • 4जीबी रैम और एंड्रॉयड अोरियो के साथ लैस होगा नोेकिया 7 प्लस
You Are HereGadgets
Sunday, January 28, 2018-3:03 PM

जालंधरः एचएमडी ग्लोबल स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया के नोकिया 7 प्लस को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में HMD ग्लोबल के नए स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं। इस स्मार्टफोन को  फरवरी में होने वाले MWC2018 में लांच किया जा सकता है। 

 

बता दें कि नोकिया 7 प्लस अक्टूबर में चीन के बाजार में लांच हुए नोकिया 7 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। Nokia 7 प्लस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसैसर हो सकता है। वहीं, इसमें 4जीबी रैम हो सकती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो 8.0 सपोर्टिव हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 3D ग्लास बैक बॉडी दी गई है।इसमें 5.2 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1080p है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000mAh की बैटरी दी गई है। 

 

फोटोग्राफी की बात करें तो नोकिया 7 में ड्यूल साइट तकनीक ‘Bothie' का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। 


Latest News