Monday, September 24, 2018-4:48 PM
गैजेट डैस्क : HMD ग्लोबल की स्वामित्व वाली कम्पनी नोकिया ने अपने लेटैस्ट स्मार्टफोन Nokia 5.1 Plus की कीमत का खुलासा कर दिया है। इसे भारतीय बाजार में 10,999 रुपए कीमत में एक्सक्लूसिव तौर पर 1 अक्टूबर को उपलब्ध किया जाएगा। ई-कॉमर्स वैबसाइट फ्लिपकार्ट व नोकिया की आधिकारिक वैबसाइट पर ग्राहक इसे ब्लैक और मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे।
यूजर को मिलेगा खास ऑफर
इस फोन को एयरटेल प्रीपेड कनैक्शन के साथ खरीदने पर ग्राहकों को 199 रुपए, 249 रुपए और 448 रुपए के रिचार्ज पर 240GB अतिरिक्त डाटा व 1,800 रुपए का कैशबैक मिलेगा।
Nokia 5.1 Plus के स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
5.86 इंच की फुल-एचडी+ नॉच डिस्प्ले |
प्रोसैसर |
ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 8.1 ओरियो |
रैम |
3 जीबी / 4 जीबी |
स्टोरेज |
32 जीबी/ 64 जीबी |
एक्सटर्नल स्टोरेज |
400 जीबी |
ड्यूल रियर कैमरा सेटअप |
13MP + 5MP |
सैल्फी कैमरा |
8MP |
बैटरी |
3060 एमएएच |
Edited by:Hitesh