Monday, May 7, 2018-12:48 PM
जालंधरः एचएमडी ग्लोबल की स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया ने हाल ही में अपने नए Nokia 7 Plus स्मार्टफोन को लांच किया था। वहीं, HMD ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Juho Sarvikas ने कहा है कि जल्द ही इस डिवाइस के सेकंड सिम स्लॉट को LTE सपोर्ट दिया जाएगा। चीन के कुछ यूज़र्स को पिछले महीने एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट के साथ ही यह फंक्शन भी मिल गया था, उम्मीद की जा रही है कि भारतीय यूजर्स को भी मई 2018 सिक्योरिटी अपडेट जल्द ही मिल जाएगा। कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत 25,999 रुपए रखी गई है।
Nokia 7 Plus को जल्द मिलेगा फेस अनलॉक फीचरः
कंपनी का कहना है कि नोकिया के इस स्मार्टफोन को चीन में फेस अनलॉक फीचर मिल गया है और उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही भारत में भी इस डिवाइस पर अपडेट देगी।
नोकिया 7 प्लस के फीचर्सः
| डिस्प्ले |
6 इंच (2160 x 1080 pixels |
| प्रोसैसर |
क्वालकोम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट |
| रैम |
4GB |
| इंटर्नल स्टोरेज |
64GB |
| माइक्रोएसडी कार्ड |
256GB |
| रियर कैमरा |
12+13MP |
| फ्रंट कैमरा |
16MP |
| बैटरी |
3,800mAh |
| अॉपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 8.0 ओरियो |
| कनैक्टिविटी |
4G VoLTE, डुअल सिम, वाईफाई, ब्लूटुथ, हैडफोन जैक |