वनप्लस के इस स्मार्टफोन को मिली एंड्रॉयड P Beta अपडेट, मिलेंगे कई फीचर्स

  • वनप्लस के इस स्मार्टफोन को मिली एंड्रॉयड P Beta अपडेट, मिलेंगे कई फीचर्स
You Are HereGadgets
Monday, June 18, 2018-12:31 PM

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने अपने वनप्लस 6 के लिए एंड्रॉयड P का दूसरा बीटा अपडेट जारी किया है। कंपनी ने इस वर्जन को पिछले महीने हुए लांच इवेंट में घोषित किया था। एंड्रॉयड का यह लेटेस्ट डेवलपर प्रीव्यू बहुत से नए फीचर्स लेकर अाएगा। इस अपडेट को सबसे पहले XDA के एक मेंबर flo071 ने baidu में देखा गया था। साथ ही इसे वनप्लस के चीनी फोरम में देखा गया था। इस अपडटे को इंस्टॉल करने के लिए यूजर्स को पूरी तरह से वनप्लस को वाइप यानी (Format) करना होगा। 

 

PunjabKesari

वनप्लस में एंड्रॉयड P का ये दूसरा Beta अपडेट यूजर्स के लिए वो सभी फीचर्स लेकर अा रहा है, जो गूगल ने वर्जन मेें देने का वादा किया था। इसके अलावा यूजर्स को गूगल के लेटेस्ट फीचर्स के अलावा OxygenOS के भी कुछ फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें कंपनी ने एम्बिएंट डिस्प्ले और वनप्लस का सिस्टम एक्सेंट कलर्स फीचर भी जोडा है। यह नई बीटा अपडेट फेस अनलक फीचर को और बेहतर बनाएगी। साथ ही इसमें नॉच को हाइड करने व फुल स्क्रीन जेस्चर जैसे फीचर्स को भी जोडा जा सकता है। वहीं, जिन यूजर्स ने पहले ही बीटा वर्जन को इंस्टॉल किया है उन्हेें केवल इस अपडेट को इंस्टॉल करना होगा। 

PunjabKesari


Latest News