OnePlus 6T के लिए नई अपडेट जारी, मिलेेंगे ये फायदे

  • OnePlus 6T के लिए नई अपडेट जारी, मिलेेंगे ये फायदे
You Are HereGadgets
Saturday, November 24, 2018-4:15 PM

गैजेट डेस्क- हाल ही में चीनी कंपनी वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 6T को लांच किया है। वहीं जानकारी के मुताबिक कंपनी ने नप्लस 6T के लिए नई अपडेट की घोषणा की है। यह नई अपडेट OxygenOS 9.0.6 वर्जन के साथ है। बताया जा रहा है कि यह अपडेट कई सुधार लेकर आती है जिसमें सिस्टम, कम्युनिकेशन, कैमरा डिपार्टमेंट शामिल हैं। इसके साथ ही OxygenOS 9.0.6 अपडेट वनप्लस 6T में शामिल डिवाइस अनलॉकिंग एक्सपीरिएंस में भी सुधार होगा।

PunjabKesariनई अपडेट स्टेंडबाय पावर कंज्म्पशन को भी अॉप्टिमाइज करती है। इसके अलावा कंपनी ने गूगल प्ले स्टोर द्वारा नोटिफिकेशन न देने की समस्या को भी फिक्स किया है। वहीं कंपनी ने इसमें इमेज प्रोसेसिंग को अॉप्टिमाइज की दिशा में भी काफी सुधार किया है।

PunjabKesariवनप्लस 6T

अापको बता दें कि वनप्लस 6T में वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 3.5mm ऑडियो जैक को हटा दिया है। इसके अलावा OnePlus 6T के बैक में से फिंगरप्रिंट स्कैनर को हटा दिया गया है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। वहीं कंपनी ने इस स्मार्टफोन का एक स्पेशल एडिशन ‘Thunder Purple’ कलर में भी लांच किया है। 


Edited by:Jeevan

Latest News