PUBG मोबाइल गेम के लिए जारी हुआ नया Livik मैप अपडेट, जानें क्या मिला खास

  • PUBG मोबाइल गेम के लिए जारी हुआ नया Livik मैप अपडेट, जानें क्या मिला खास
You Are HereGadgets
Tuesday, July 7, 2020-4:11 PM

गैजेट डैस्क: PUBG Mobile गेम के लिए नए अपडेट को जारी कर दिया गया है। इस गेम को अपडेट करने के बाद आपको नया Livik मैप मिलेगा। खास बात है कि इस अपडेट के लिए कंपनी ने सर्वर को डाउन नहीं किया है। इस अपडेट का साइज एंड्रॉयड डिवाइस के लिए 1.84GB और iOS डिवाइस के लिए 2.13GB रखा गया है। कंपनी ने कहा है कि 7 जुलाई से 13 जुलाई के बीच इस गेम को अपडेट करने पर प्लेयर्स को 2888 BP, 100 AG और एक नाइटमेयर हेल्मेट मिलेगी।

 

आखिर क्यों खास है Livik map

आपको बता दें कि Livik map पबजी मोबाइल गेम में मिलने वाला सबसे छोटा मैप मात्र 2x2 किलोमीटर साइज का होगा। इसमें एक बार में 52 प्लेयर्स खेल सकते हैं और मैच की समयसीमा 15 मिनट की होगी। इस मैप में कुछ खास तरह के वैपन जैसे कि P90 SMG और MK 12 रायफल्स भी यूजर्स को मिलेंगी। इसके अलावा एक बड़ा सा ट्रक भी खासतौर पर इस मैप में ही उपलब्ध होगा।

इसके अलावा PUBG मोबाइल 0.19.0 अपडेट के जरिए मिरमार और इरेंगल मैप्स में 'Spark the Flame' गेमप्ले मोड भी उपलब्ध होगा। 14 जुलाई से प्लेयर्स के लिए Royal Pass सीजन-14 उपलब्ध किया जाएगा।


Edited by:Hitesh

Latest News