4जी सपोर्ट के साथ क्वालकॉम ने पेश की Readboy W8 स्मार्टवॉच

  • 4जी सपोर्ट के साथ क्वालकॉम ने पेश की Readboy W8 स्मार्टवॉच
You Are HereGadgets
Monday, July 10, 2017-4:17 PM

जालंधर- टेलीकॉम उपकरण और चिपसेट निर्माता कंपनी क्वॉलकॉम ने Readbo के साथ समझौता कर बच्चों के लिए Readboy W8 स्मार्टवॉच को पेश किया है। कंपनी  के अनुसार Readboy W8 स्मार्टवॉच को बच्चों के लिए पेश किया गया है ताकि वह परिवार के साथ कम्यूनिकेशन में रहें, साथ ही इससे बच्चों को काफी कुछ ​सीखने में मदद मिलेगी। यह दो कलर आॅप्शन ब्लू और पिंक में उपलब्ध होगी। उम्मीद है कि Readboy W8 स्मार्टवॉच सितंबर 2017 में चीन में सेल के लिए उपलब्ध होगी। फिलहाल अन्य देशों में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

स्पेसिफिकेशन

Readboy W8 स्मार्टवॉच क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 2100 प्लेटफॉर्म पर आधारित एक एंड्राइड वियर है। इसमें कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी के लिए कई इनडोर और आउटडोर आॅप्शन दिए गए हैं। जिसमें वाईफाई, ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम और 4जी लोकेशन triangulation तकनीक उपलब्ध है। इस स्मार्टवॉच में 1.39-इंच का एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसमें 4GB इंटरनल मैमोरी और 512एमबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 2MP का कैमरा भी उपलब्ध है। 

इसके अलावा Readboy W8 में बच्चों के लिए सीखने के अनुभव को प्रदान करने के लिए बनाई गई एक बड़ी संख्या में डाटा और सूचना के साथ उपलब्ध है। इस स्मार्टवॉच में 100,000 से अधिक जनरल नॉलेज के सवाल और जवाब हैं। फिलहाल Readboy W8 केवल दो ही भाषाएं को समझने में सक्षम है जिसमें चाइनीज और अंग्रेजी शामिल हैं। इसके अलावा बच्चे इस स्मार्टवॉच में भाषा भी सीख पाएंगे। बच्चों को परिवार से जुड़ने और नई चीजें सीखने में मदद करने के अलावा, यह स्मार्टवॉच में उच्च गति कनेक्टिविटी विकल्प और एक स्मार्टवॉच की अन्य मूलभूत आवश्यकताओं के साथ आती है।


Latest News