Realme ने लॉन्च किया C11 स्मार्टफोन का 2021 मॉडल, कीमत 7,000 रुपए से भी कम

  • Realme ने लॉन्च किया C11 स्मार्टफोन का 2021 मॉडल, कीमत 7,000 रुपए से भी कम
You Are HereGadgets
Saturday, June 26, 2021-2:45 PM

गैजेट डेस्क: रियलमी ने 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ Realme C11 के 2021 मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इस फोन को फिलीपींस में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी का पहला फोन है जिसमें मीडियाटेक या क्वॉलकॉम का नहीं बल्कि Unisoc का प्रोसेसर दिया गया है।

कीमत की बात की जाए तो Realme C11 (2021 मॉडल) को 6,999 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। ग्राहक इसे कूल ब्लू और कूल ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

Realme C11 (2021) की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

6.5 इंच की HD+, (720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन), रिफ्रेश रेट 60Hz

प्रोसैसर

Unisoc SC9863

रैम

2GB

इंटर्नल स्टोरेज

32GB

 रियर कैमरा

8MP

फ्रंट कैमरा

5MP

 ऑपरेटिंग सिस्टम

एंड्रॉयड 11 पर आधारित Realme UI 2.0

कनेक्टिविटी

4G, GPS, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, USB OTG, ब्लूटूथ और वाई-फाई

बैटरी 5000mAh (10W फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट)

 


Edited by:Hitesh

Latest News