Saturday, June 26, 2021-3:07 PM
गैजेट डेस्क: चीन की इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी TCL ने बच्चों के लिए बनाई गई खास स्मार्टवॉच TCL Movetime Family Watch 2 को लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल लॉन्च की गई मूवटाइम फैमिली वॉच का ही अपग्रेडेड वर्जन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें बड़ी डिस्प्ले दी गई है और जीपीएस ट्रैकर व कैमरा जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। यह स्मार्टवॉच 4G सिम को सपोर्ट करती है यानी आप इसके जरिए कॉलिंग और मैसेज भी कर सकते हैं।
कीमत की बात की जाए तो इसे 149 यूरो (लगभग 13,200 रुपए) में सबसे पहले यूरोप में अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। भारत में इसे कब से उपलब्ध किया जाएगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Kids UI पर काम करती है यह स्मार्टवॉच
इस स्मार्टवॉच में 1.54 इंच की कलर डिस्प्ले दी गई है और यह Kids UI पर काम करती है। बच्चे अपनी होम स्क्रीन को कलरफुल वॉलपेपर लगा सकते हैं। 4G सिम की सपोर्ट की वजह से इस वॉच के जरिए बच्चे वीडियो कॉलिंग, कॉलिंग और मैसेज भेज सकते हैं। इसमें नैनो सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इमरजेंसी के लिए SoS बटन भी मौजूद है। रियल टाइम लोकेशन फीचर भी इसमें दिया गया है जोकि किसी कॉन्टैक्ट के साथ लोकेशन शेयर करने में मदद करता है।
Edited by:Hitesh