Wednesday, February 14, 2018-1:09 PM
जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने आज भारत में अपने नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो को लांच कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 11,999 रुपए है। बता दें कि रेडमी सीरीज का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें कि डुअल रियर कैमरा सैटअप दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन कंपनी के ऑफिशियल स्टोर, फ्लिपकार्ट व Mi होम रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए जल्द उपलब्ध होगा। ग्राहक इस स्मार्टफोन को गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लैक और ब्लू कलर के ऑप्शंस के साथ खरीद सकते हैं।
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के फीचर्स
| डिस्प्ले |
5.99 इंच (2160 x 1080 पिक्सल्स) |
| प्रोसैसर |
क्वालकोम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसैसर |
| रैम |
4GB, 6GB |
| इंटर्नल स्टोरेज |
4GB |
| रियर कैमरा |
12MP, 5MP |
| फ्रंट कैमरा |
20MP |
| बैटरी |
4,000mAh |
| अॉपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 7.1.2 नॉगट |
| कनैक्टिविटी |
4G VoLTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS, डुअल सिम और माइक्रो USB पोर्ट |