रॉयल एनफील्ड ने जारी किया हिमालयन 450 का पहला टीजर, जल्द हो सकती है लॉन्च

  • रॉयल एनफील्ड ने जारी किया हिमालयन 450 का पहला टीजर, जल्द हो सकती है लॉन्च
You Are HereGadgets
Tuesday, August 23, 2022-1:15 PM

ऑटो डेस्क. रॉयल एनफील्ड बहुत जल्द अपनी हिमालयन 450 बाइक लेकर आ रही है। कंपनी ने इसका पहला टीजर भी जारी कर दिया है। ये बाइक मौजूदा मॉडल से ज्यादा ताकतवर होने वाली है। लोगों द्वारा बाइक के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। 

PunjabKesari
टीजर में हम देख सकते हैं कि हिमालयन 450 कीचड़ से भरी हुई सड़क पर चलती नजर आ रही है। इसे कई बाइक्स के साथ टेस्ट करते देखा जा सकता है। देखने से ही पता चला रहा है कि यह वर्तमान में बेचीं जा रही हिमालयन नहीं है। इसमें इस बाइक की सामने की एलईडी हेडलाइट को देखा जा सकता है लेकिन डिजाइन की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इसके पहले नई हिमालयन को कई बार टेस्ट करते देखा जा चुका है। रॉयल एनफील्ड ने टीजर जारी करते हुए लिखा- 'टेस्टिंग 1,2,3..' हिमालयन 450 का टीजर खूब वायरल हो रहा है।

इंजन

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 में 450सीसी इंजन का दिया जा सकता है, जो कि 40 बीएचपी का पावर और 45nm न्यूटन मीटर का टार्क प्रदान करता है। वर्तमान में हिमालयन 24.3 बीएचपी का पावर और 32 न्यूटन मीटर का टार्क प्रदान करता है। हिमालयन 450 मौजूदा हिमालयन से ज्यादा पावरफुल होगी। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स की जगह 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जाना है।
PunjabKesari


Edited by:Parminder Kaur

Latest News