Wednesday, June 26, 2019-10:34 AM
गैजेट डैस्क : सैमसंग ने गैलेक्सी सीरीज़ की नई वियरेबल्स डिवाइसिस को लॉन्च कर दिया है। कम्पनी ने Galaxy Watch Active, Galaxy Fit और Galaxy Fit e को पेश किया है। इनमें से गैलेक्सी वॉच एक्टिव ब्लैक, सिल्वर, रोज गोल्ड और डीप ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगी। इसकी कीमत 19,990 रुपए रखी गई है।
- वहीं बात की जाए Galaxy Fit e की तो इसे कम्पनी ब्लैक, व्हाइट और येलो कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध करेगी। गैलेक्सी फिट की कीमत 9,990 रुपए होगी। इसके अलावा Galaxy Fit e की कीमत 2,590 रुपए रखी गई है।
गैलेक्सी वॉच एक्टिव और गैलेक्सी फिट 25 जून से सभी रिटेल स्टोर्स और सैमसंग ओपेरा हाउस में उपलब्ध होगी। ग्राहक 1 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर गैलेक्सी फिट ई की प्री-बुकिंग कर सकेंगे। Galaxy Fit e 5 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होगी।
सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव के फीचर्स
डिस्प्ले |
1.1 इंच की सर्कुलर एमोलेड |
स्क्रीन प्रोटैक्शन |
गोरिल्ला ग्लास 3 |
प्रोसैसर |
ड्यूल-कोर Exynos 9110 |
बैटरी |
230 mAh (45 घंटों का बैकअप) |
रैम |
768MB |
ऑनबोर्ड स्टोरेज |
4GB |
खास फीचर |
वायरलेस चार्जिंग की सपॉर्ट |
गैलेक्सी फिट और गैलेक्सी फिट ई के फीचर्स
डिस्प्ले |
0.95 इंच की फुल-कलर एमोलेड |
रैम |
2MB |
ROM |
32MB |
बैटरी |
120mAh |
Edited by:Hitesh