भारत में Skoda ने उतारी नई ऑक्टाविया फेसलिफ्ट, जानें फीचर्स

  • भारत में Skoda ने उतारी नई ऑक्टाविया फेसलिफ्ट, जानें फीचर्स
You Are HereGadgets
Thursday, July 13, 2017-4:52 PM

जालंधर-  स्कोडा इंडिया ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली चर्चित सेडान कार ऑक्टाविया का फेसलिफ्ट वर्जन लांच कर दिया है। देशभर के शोरूमों में इस मॉडल की शुरुआती कीमत 15.49 लाख रुपए होगी। ऑक्टाविया फेसलिफ्ट इस सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी।

ju

इंजन- स्कोडा ने नई ऑक्टाविया में 1.8 TDI पैट्रोल इंजन दिया है, जो कार को 178 Bhp की ताकत देता है। कंपनी ने कार में 7 स्पीड डी.एस.जी. ट्रांसमिशन दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें 1.4 TSI मोटर दिया है जो 147 Bhp की ताकत प्रदान करता है। इस वेरिएंट में आपको 6 स्पीड मैन्यूअल गियरबॉक्स मिलता है। इसके साथ ही कंपनी ने डीजल वेरिएंट में 2.0 TDI इंजन लगाया है, जो कार को 147 Bhp की ताकत देता। जिसमें आपको 6- स्पीड का डी.एस.जी. ट्रांसमिशन मिलता है।

bh

फीचर्स- नई ऑक्टाविया फेसलिफ्ट को नए जमाने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। कंपनी ने 2017 ऑक्टाविया को फॉक्सवैगन के एम.क्यू.बी. प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। स्कोडा ने कार का फेस पूरी तरह से री-डिजाइन किया है। कंपनी ने गाड़ी में नया स्प्लिट लैंप क्लस्टर दिया है, जिसे कंपनी ने क्वाड्रा लेड हेडलाइट का नाम दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें बटरफ्लाई ग्रील दिया है और डे टाइम रनिंग लाइट दिया है।


Latest News