WHO ने डायबिटीज और हाइपरटैंशन से बचाव के लिए बनाया मोबाइल एप

  • WHO ने डायबिटीज और हाइपरटैंशन से बचाव के लिए बनाया मोबाइल एप
You Are HereGadgets
Friday, June 14, 2019-11:36 AM

मोबाइल एप को हैल्थ एंड वैलनैस सैंटरों से जोड़ा जाएगा

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) अब आयुर्वेद को नया रूप देने जा रहा है। डब्ल्यू.एच.ओ. ने मोबाइल एप के जरिए न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में योग के साथ-साथ डायबिटीज और हाइपरटैंशन जैसी आधुनिक जीवनशैली से जुड़े रोगों के बारे में जानकारी देने का फैसला लिया है। इस मोबाइल एप को आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लांच किया जा सकता है। देश भर में खुल रहे हैल्थ एंड वैलनैस सैंटरों को भी एप से जोड़ा जाएगा ताकि आयुष मंत्रालय के साढ़े 12 हजार हैल्थ एंड वैलनैस सैंटरों तक लोगों की पहुंच हो सके।

  • एप में हर प्रकार के योगासन के अलावा डायबिटीज से जुड़े भारतीय वैज्ञानिकों के शोध बी.जी.आर.-34 सहित आयुर्वैदिक दवाओं की जानकारी मिलेगी। सी.एस.आई.आर. के वैज्ञानिकों ने हिमाचल की 500 औषधियों पर रिसर्च के बाद इस दवा को तैयार किया था। इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है, इसके बारे में लोगों को पता चल सकेगा।

केन्द्र सरकार के नई दिल्ली स्थित मोरारजी देसाई योग इंस्टीच्यूट के निदेशक और आयोजन समिति से जुड़े डा. बी.एस. रैड्डी ने बताया कि डब्ल्यू.एच.ओ. ने पहली बार आयुष मंत्रालय के साथ आयुर्वेद को लेकर करार किया है। मोबाइल एप के जरिए योग के सभी आसनों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। डा. रैड्डी के अनुसार पी.एम. मोदी की पहल के बाद आयुष मंत्रालय को एनिमेटेड योग वीडियो का काफी अच्छा परिणाम देखने को मिला है इसीलिए सभी योगासनों को एनिमेटेड वीडियो के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाए।


Edited by:Hitesh

Latest News