Sony ने पेश किया नया स्मार्ट कम्युनिकेशन रोबोट Xperia Hello

  • Sony ने पेश किया नया स्मार्ट कम्युनिकेशन रोबोट Xperia Hello
You Are HereGadgets
Tuesday, October 24, 2017-5:07 PM

जालंधर- जापानी कंपनी सोनी ने मार्केट में अपना एक नया रोबोट लांच किया है। इस डिवाइस का नाम ‘Xperia Hello’ और इसकी कीमत ¥150,000 (लगभग 75,680) रुपए है। हालांकि कंपनी ने इस डिवाइस को फिलहाल जापान में ही पेश किया है और वहां इसे 16 नवंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे बाकी देशो में भी जल्द पेश करेगी।

PunjabKesari
‘Xperia Hello’

सोनी ‘Xperia Hello’ एक ऐसा कम्युनिकेशन रोबोट है जो​ आपके परिवार के सदस्यों की पहचान कर सकता है और साथ ही परिवार की और दैनिक जरूरतों के लिए इससे बात की जा सकती है। इस डिवाइस में 4.6-इंच का liquid crystal टच स्क्रीन डिसप्ले है जिस पर कंर्वेसेशन, नयूल और कई चीजें देख सकते हैं।

 

यह डिवाइस 340 डिग्री तक रोटेट होने में सक्षम है और जो भी उससे बात करता है उसका जवाब भी देता है। एक्सपीरिया हैलो में एक कैमरा है जो कि वीडियो कॉल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और साथ ही साथ यह एक सुरक्षा कैमरे के रूप में भी काम आता है। 


इंफ्रारेड सेंसर

इसमें इंफ्रारेड सेंसर दिया गया है जो कि मूमेंट को सुनिश्चित करता है और सात माइक्रोफोन का पता लगाता है। सोनी का कहना है कि यह महत्वपूर्ण दिन याद रख सकता है जैसे किसी भी परिवार की घटनाओं और पूरे घर को सूचित करने का भी कार्य कर सकता है। 

PunjabKesari
वायस कमांड

सोनी ‘Xperia Hello’ को उपयोग करने के लिए आपको कुछ कमांड जैसे कि “show me what my family is up to” बोलनी होगी। ऐसे ही इससे कुछ पूछने के लिए आपको कमांड देनी होगी।

 

माना जा रहा है कि अपने इस डिवाइस से सोनी की कोशिश स्मार्ट होम स्पीकर को अगले स्तर पर लाने की है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मार्केट से इस सोनी के इस डिवाइस को कैसा रिस्पांस मिलता है।


Latest News