Monday, October 30, 2017-2:25 PM
जालंधर- जापानी मल्टीनेशनल कंपनी सोनी के प्रोजेक्टर Sony Xperia Touch को 7.1.1 नॉगट की अपडेट मिली है। इस नई अपडेट से कंपनी के डिवाइस को कई नए फीचर मिलेगें और परफॉर्मेंस पहले से ज्यादा बेहतर होगी।

वहीं इस अपडेट के बाद प्रोजेक्टर जेस्चर कण्ट्रोल से लैस हो जाएगा और यह वॉल मोड पर रहने के बाद भी इन जेस्चर से कण्ट्रोल किया जा सकता है।अब इस प्रोजेक्टर में आप इसके टॉप पर जाकर ही ओरिएंटेशन को बदल सकते हैं। इसके पहले इसमें माध्यम से ऐसा नहीं किया जा सकता था।
इसके अलावा अब आप मैनुअली भी इसके फोकस को एडजस्ट कर सकते हैं। बता दें कि सबसे पहले इस प्रोजेक्टर को यूरोप में लांच किया गया था तो यह एंड्राइड 7.0 पर काम करता था। अब देखना होगा कि अपडेट के बाद इस डिवाइस को यूजर्स से कैसा रिस्पांस मिलता है।