Saturday, September 2, 2017-4:17 PM
जालंधर- चाइना की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी अपना एक नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। जानकारी के अनुसार यह नया स्मार्टफोन Xiaomi Mi A1 होगा और कंपनी इसे 5 सितंबर को लांच कर सकती है। हांलाकि कंपनी ने इसके बारे में अभी तक कोर्ई भी आधिकारिक घोषणा नही की है।
स्पेसीफिकेशन
श्याओमी मी ए1 एक अफोर्डेबल एंड्रायड वन स्मार्टफोन माना जा रहा है। इस स्मार्टफोन के डूअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने की उम्मीद है। इस फोन को डिज़ाइन भी श्याओमी मी 5एक्स पर किया गया है।
यह भी कहा जा रहा है कि यह फोन 4जीबी रैम के साथ अाएगा और इसमें एंड्रायड 7.1.2 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इसके हार्डवेयर को देखें तो इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625एसओसी दिया जाएगा। बता दें कि इस फोन के लांच होने के बाद ही इसके बारे में पूर्ण रुप से पता चल पाएगा।